फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर ई-रिक्शा व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। ई-रिक्शा चालक को एक युवक ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद युवक रिक्शा और जेब में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने चालक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद चालक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कलियर नई बस्ती निवासी जमीरा किराये पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की रात वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को इसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। बुधवार को एक महिला लकड़ी बीनने रहमतपुर के जंगल में गई तो सड़क किनारे उसे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही ई-रिक्शा की खोज की, लेकिन वह नहीं मिला। अस्पताल में होश में आने के बाद जमीरा ने परिजनों को बताया कि रुड़की से एक युवक कलियर जाने की बात कहकर ई रिक्शा में बैठा था। कलियर पहुंचने पर युवक ने उसे फ्रूटी पिलाई थी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसने बताया कि जेब में कुछ नकदी भी थी। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें