फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंजिश में ढाबे के अंदर लगा दी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित एक ढाबे में बुधवार सुबह आग लग गई। गनीमत रही कि आग से सिलिंडर नहीं फटा वरना भारी नुकसान हो सकता था। सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काबू पाया। ढाबा मालिक का आरोप है कि एक व्यक्ति ने रंजिश का बदला लेने की नीयत से ढाबे में आग लगाई है।
विज्ञापन




अग्निशमन विभाग को बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली की हरिद्वार रोड राम रेजीडेंसी के पास एक ढाबा है जहां ढाबे के अंदर आग लगी है। सूचना पर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान वहां पर ढाबा स्वामी मोहित निवासी बेलड़ा भी मौजूद रहा। लोगों को आसपास से हटाकर दूर किया गया।

कुछ मिनट में अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। सिलिंडर को भी बाहर निकाला गया। फायर स्टेशन इंचार्ज वंश नारायण यादव ने बताया कि ढाबे में आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। सावधानी पूर्वक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें