ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ बुग्गावाला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक शराब के नशे में धुत पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही ट्रैक्टर को सीज कर दिया।
थाना बुग्गावाला क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ग्राम शहीदवाला ग्रंट में चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर चालक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। एल्कोमीटर टेस्ट में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद शहीदवाला ग्रंट निवासी आरोपी का चालान कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया।