फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वाहन चालकों ने यात्रियों से वसूला मनमाना किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर मलबा आने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ई-रिक्शा, ऑटो और निजी वाहन चालकों ने मौके का फायदा उठाकर यात्रियों से मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन




मंगलवार शाम ट्रैक बाधित होने के कारण मंगलवार रात और बुधवार को भी कई ट्रेनों को लक्सर में शाॅर्ट टर्मिनेट किया गया। इस दौरान कुछ ई-रिक्शा, ऑटो और निजी वाहन चालकों ने अनजान यात्रियों को बस स्टैंड व हरिद्वार पहुंचाने के लिए मनमाना किराया वसूला। इसकी शिकायत भी एसडीएम से की गई। बुधवार सुबह एसडीएम सौरभ असवाल ने जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा को जांच करने के लिए कहा। थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने रेलवे परिसर में मौजूद ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को यात्रियों से निर्धारित किराया ही लेने और अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद वाहन चालकों की मनमानी पर कुछ हद तक अंकुश लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें