फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन चलाए चालक: सक्सेना

विज्ञापन
लंढौरा स्थित बीपीसीएल के डिपो में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत टैंकर चालकों को यातायात नियमों - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने लंढौरा स्थित भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के डिपो में टैंकर चालकों और कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने रिफ्लेक्टर के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यातायात उप निरीक्षक योगेश सक्सेना ने बताया कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने टैंकर चालकों से कहा कि गति से पहले सुरक्षा जरूरी होती है। चालकों को टैंकर को लो बीम पर चलाना चाहिए। रात को डीपर का प्रयोग करना चाहिए। फिटनेस के दौरान लोकल कंपनी की रिफ्लेक्टर टेप के बजाय थ्री एम वाली रिफ्लेक्टर टेप
का ही प्रयोग करना चाहिए। समय समय पर टैंकर और अपने अन्य वाहनों की ब्रेक लाइट भी चेक करनी चाहिए। बीपीसीएल के डिपो में कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी रात को साइकिल से ड्यूटी आतेे या जाते हैं उन्हें रिफ्लेक्टर वाली सेफ्टी जाकेट का प्रयोग करना चाहिए। सड़क सुरक्षा उपकरण का प्रयोग कर हम अपनी जिंदगी को सुरक्षित बना सकते हैं। वहीं मंगलौर डिग्री कॉलेज में भी यातायात पुलिस ने कॉलेज के छात्रों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई।

कलियर स्थित शेफील्ड स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छ?- फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें