फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में डीपीएस और बालिका वर्ग में सेंट ऐंस स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय बास्केटबाल चैंपियनशिप के बालक वर्ग फाइनल मुकाबले में डीपीएस और बालिका वर्ग में सेंटऐंस स्कूल की टीम ने बाजी मारी। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आईआईटी के आदर्श बाल निकेतन स्कूल में आयोजित अंडर-16 जिलास्तरीय बास्केटबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला सेंटऐंस और रुड़की यंगस के बीच हुआ। इसमें सेंटऐंस स्कूल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर रुड़की यंगस की टीम को 30-16 के अंतर से पराजित किया। बालिका वर्ग में सेंटऐंस स्कूल की अनुष्का ने सर्वाधिक अंक बनाए। वहीं, बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला डीपीएस और रुड़की यंगस के टीमों के बीच खेला गया, जिसमें डीपीएस की टीम ने 54-41 के अंकों के साथ रुड़की यंगस को पराजित किया। बालक वर्ग में डीपीएस के पर्णव ने सर्वाधिक अंक बनाए। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने विजेता टीमों को 5100-5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100-3100 रुपये पुरस्कार दिया गया। इस दौरान विवेक वर्मा, दीपक सैनी, अजय राठी, निशांत कुंवर, संजय राठी, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें