फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और देवर समेत छह पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति सास, ससुर, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में दीपा (26) की हत्या कर दी गई थी। वह पांच महीने की गर्भवती थी। यही नहीं, उसके दो साल के बच्चे को भी पीटा गया था। सीओ और एसओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को मृतका के भाई दौलतपुर निवासी मोनू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बहन की शादी वर्ष 2017 में कोटा मुरादनगर निवासी विपिन के साथ हुई थी। परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे और मना करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे थे। पहले भी कई बार बहन के साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को देवर ने दीपा को घर में अकेली पाकर उसकी हत्या कर दी और उसके दो वर्ष के बेटे अक्षित को भी पीटकर घायल कर दिया था। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विपिन, सास चंद्रकला, ससुर मदन पाल, देवर रोबिन उर्फ चंद्र, गोविंद और ननद सोनम के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराए जाने के लिए कहा। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें