करीब 10 लावारिस कुत्तों ने हसन पर हमला बोल दिया। कुत्ते हसन को बुरी तरह से नोंचते रहे। गर्दन, सिर, दोनों पैरों और पेट समेत शरीर पर करीब 50 जगहों पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।
घर के पास ही पतंग उड़ा रहे एक बच्चे पर करीब 10 लावारिस कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने करीब 50 जगह से बच्चे को नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चे को बचाया। बच्चे को गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर से देहात तक लावारिस कुत्तों का आतंक बना है। मंगवालर को लावारिस कुत्तों ने एक 13 वर्षीय बच्चे पर हमला बोल दिया। दरअसल, रुड़की के पाड़ली गुर्जर निवासी साजिद का 13 वर्षीय बेटा हसन घर के पास ही खाली खेत में पतंग उड़ाने गया था। इस दौरान करीब 10 लावारिस कुत्तों ने हसन पर हमला बोल दिया। कुत्ते हसन को बुरी तरह से नोंचते रहे। कुत्तों ने गर्दन, सिर, दोनों पैरों और पेट समेत शरीर पर करीब 50 जगहों पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा। साथ ही सूचना बच्चे के परिजनों को दी। परिजन उसे आननफानन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।
उधर, इस घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीण अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से भी कतरा रहे हैं। वहीं, बच्चे के पिता और ग्रामीणों ने पाड़ली गुर्जर नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पंचायत अधिकारी को पत्र लिखकर लावारिस कुत्तों को पकड़कर कहीं बाहर छोड़ने की मांग की है।