रुड़की डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक कमल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महामंत्री सुशील गुलाटी ने किया। इसमें प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में पिछली मासिक बैठक के दौरान दो सदस्यों के बीच किसी मामले को लेकर हुए मनमुटाव पर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा के सुझाव पर सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से विवाद का निपटारा करा दिया। सदस्यों ने संगठन में आपसी तालमेल और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा और महामंत्री सुशील गुलाटी ने सभी सदस्यों, दुकानदारों से आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सामग्री की शुद्धता, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सभी दुकानदारों की जिम्मेदारी है। बैठक में सुरेंद्र सपरा, संजीव आहूजा, अरुण कालरा, राम सतीजा, कमल आहूजा, सचिन गुप्ता, मनोज अरोड़ा, बिजेंद्र छाबड़ा, शैलेष सिंघल और विनोद मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।