फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जायरीनों के लिए रखे फ्रिज हटाकर बना दी दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह इमाम साहब रोड पर जायरीनों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रखे गए पानी के दोनों फ्रिज हटाकर टिनशेड डालकर दुकान बनाए जाने का मामला सामने आया है। एक महिला ने सभासद के समर्थकों पर अपने विकलांग बेटे की फड़ हटाने, जगह पर कब्जा करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कलियर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विकलांग बेटा दरगाह इमाम साहब रोड पर फड़ लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। इसी स्थान के पास जायरीनों की सुविधा के लिए विधायक की ओर से पानी के फ्रिज लगवाए गए थे। आरोप है कि सात अक्तूबर को सभासद के कुछ समर्थकों ने दोनों फ्रिज हटाकर वहां टिनशेड डाल दिया और दुकान लगा ली।
महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई व धमकी दी गई। महिला ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जायरीनों की सुविधा के लिए लगाए गए पानी के फ्रिज किसके आदेश पर हटाए गए और संबंधित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति है या नही इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें