फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: लक्सर के गढ़ी संघीपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर विवाद, दो पक्षों में हुआ पथराव और फायरिंग, पांच घायल

Tue, 24 Nov 2026 07:31 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

संघीपुर गांव में मेहरबान और इरशाद पक्ष के बीच एक भूमि पर दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच यह विवाद सुलझ गया लेकिन दीवार पर आ रहे एक पेड़ की टहनियों को काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद हो गया।
विज्ञापन
लक्सर में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ी संघीपुर गांव में दीवार निर्माण के दौरान पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट के साथ पथराव हुआ। मौके पर फायरिंग भी हुई। इससे गांव में अफरा - तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस के आने पर झगड़ रहे लोग इधर - उधर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


देखें वायरल वीडियो


जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी संघीपुर गांव में मेहरबान और इरशाद पक्ष के बीच एक भूमि पर दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच यह विवाद सुलझ गया और दीवार के निर्माण पर सहमति बन गई थी। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे भूमि पर दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। इस दौरान यहा दीवार पर आ रहे एक पेड़ की टहनियों को काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने - सामने आ गए। मौके पर जमकर मारपीट और पथराव हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान फायरिंग भी की गई। संघर्ष में एक पक्ष के मेहरबान, फरमान और फरमान ( द्वितीय ) व दूसरे पक्ष के इरशाद और मेहरबान ( द्वितीय ) घायल हो गए। कुछ अन्य लोगों को भी चोट आने की सूचना है। घायलों को छर्रे लगने की जानकारी है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस बल के साथ तत्काल गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, तनाव
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गढ़ी संघीपुर गांव में हुए खूनी संघर्ष से जुड़ा बताया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति छत पर खड़े होकर तमंचे से फायर करता नजर आ रहा है। एक और शख्स पत्थर भी फेंकता नजर आ रहा है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। ऐहतियातन गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला प्रथमदृष्टया सामने आया है। जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र सिंह नेगी, सीओ लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें