फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विधायक उमेश और शहजाद के बीच बढ़ी तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iबसपा ने प्रेस कांफ्रेंस कर की खानपुर विधायक से माफी मांगने की मांग
I
Iमाफी मांगने पर जिलेभर में खानपुर विधायक का पुतला फूंकने की दी चेतावनी
I
I
I
Iविधानसभा में बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच हुए नोकझोंक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष, लक्सर विधायक और अन्य पदाधिकारियों ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ प्रेसवार्ता की। खानपुर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे माफी की मांग की। माफी नहीं मांगने पर जिलेभर में खानपुर विधायक के पुतले फूंकने की चेतावनी दी।
I
I
I
Iपत्रकारवार्ता में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा कि विधानसभा में एक निर्दलीय विधायक की ओर से बसपा विधायक दल के नेता मोहम्मद शहजाद के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि विधायक उमेश कुमार तत्काल माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ पार्टी और समाज के लोग आंदोलन करेंग। जिले भर में पुतला फूंकेंगे।
विज्ञापन

I
Iबसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि सदन के अंदर जिस तरह से खानपुर विधायक उमेश कुमार ने व्यवहार किया है उससे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही जिले की जनता में भी आक्रोश है। यह साफ है कि खानपुर विधायक भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। मंगलवार को हुई चर्चा के दौरान वह सदन में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे थे। विधायक शहजाद ने कहा कि उन पर तो केवल आचार संहिता उल्लंघन के ही मुकदमे दर्ज हैं लेकिन खानपुर विधायक पर दर्ज मुकदमों की सूची लंबी है। वह कोई व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाना चाहते लेकिन जिस तरह से खानपुर विधायक का व्यवहार है, उससे जनता में गुस्सा है। प्रेसवार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, मोंटी रहमान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

I
I
I
Iमैंने विधानसभा में बसपा विधायक को भाई शहजाद कहकर ही संबोधित किया लेकिन उन्होंने जिस तरह का व्यवहार किया, उस पर उन्हें बताना पड़ा कि वह ऐसे वैसे विधायक नहीं है। विधानसभा की चर्चा को किसी जाति या वर्ग से जोड़ा जाना उचित नहीं है। जो गलत होगा, वह उसका विरोध जारी रखेंगे।
I
I-उमेश कुमार, खानपुर विधायकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें