फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आईआईटी प्रोफेसर समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIजमीन बेचकर रकम हड़प ली, बाउंड्री करने गया परिवार तो धोखाधड़ी का पता चला
I
I

I
I पुलिस ने महिला की तहरीर पर आईआईटी प्रोफेसर, उसकी पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि धोखाधड़ी कर जमीन बेचकर रकम ले ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iजानकारी के अनुसार शैली पंवार निवासी डी-44 नीशू हेरिटेज ने मंगलौर कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि उनके पति हेमंत पंवार पेशे से शिक्षक है। उन्हें घर बनाने के लिए प्लाॅट की आवश्यकता थी। हेमंत पंवार को पता चला कि आसफनगर में अशोक कुमार, राजकुमार का प्लाॅट बिकाऊ है। इस पर उन्होंने अशोक कुमार से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना प्लाॅट आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डीएस आर्य की पत्नी स्मिता आर्य को बेच दिया है। वह इस प्लॉट को बेच रहे हैं। इस पर हेमंत पंवार ने आईआईटी प्रोफेसर से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iहेमंत पंवार ने 8.98 लाख रुपये देकर 13 अक्तूबर 2021 को प्लॉट अपने नाम करा लिया। जब प्लाॅट पर बाउंड्री करने पहुंचे तो पूर्व प्रधान समेत कई लोग मौके पर आ गए और यह प्लाॅट पहले से ही उनके नाम होने की बात कहते हुए झगड़ा करने लगे। इस पर हेमंत पंवार ने अशोक कुमार और आईआईटी प्रोफेसर व उसकी पत्नी से संपर्क किसा लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। इस पर रजिस्ट्री कार्यालय से कागज निकलवाए गए। इसमें पता चला कि संबंधित खसरे में अशोक कुमार की कोई भूमि शेष नहीं थी। इसका पता आईआईटी प्रोफेसर को पहले से ही था। इसके बाद उनके पैसे वापस करने का वादा भी किया गया लेकिन पैसे नहीं दिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अशोक कुमार, स्मिता आर्य और डीएस आर्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें