फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो पक्षों में पानी के लिए विवाद, दो बार हुई मारपीट

Mon, 05 Jan 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरासी गांव में रात और सुबह हुआ विवाद, पुलिस ने दी हिदायत
विज्ञापन

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में पानी की निकासी के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले रात और फिर सुबह दोनों पक्षें के बीच मारपीट हुई। दोनों बार पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रविवार रात को पानी की निकासी पर दो पक्षें में कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। बावजूद सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में दोबारा विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी कि दोबारा विवाद होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। एहतियातन पुलिस मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें