फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाली में कूड़ा डालने पर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा में नाली में कूड़ा डालने पर हुए विवाद में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा निवासी हसन निजामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार सुबह जाहिद और उसके साथियों ने नाली में कूड़ा डालने पर उनके परिवार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर उनके भाई मुजीबुर्रहमान को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रशीद, वाजिद, याकूब, नवाब और शाकिब सभी निवासी इमलीखेड़ा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें