सड़क हादसे में एक व्यक्ति के घायल हो जाने के मामले में पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलौर के मोहल्ला लालबाड़ा निवासी आकाश शर्मा ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता जय कुमार सोमवार सुबह बाइक से रुड़की की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह एक होटल के पास पहुंचे तो स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल पिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद