बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति रायसी के चुनाव में सभापति और उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। समिति में दिनेश कुमार को सभापति और दीपक कुमार को उपसभापति चुना गया।
सहकारी समिति में चल रही चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को निदेशक पद के लिए चुनाव कराया गया था। निदेशक चुनाव में दिनेश कुमार, पंकज कुमार, बंटी कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। दीपक गुप्ता, मोना, सीमा, ज्योति, राधा निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद शनिवार को समिति में सभापति और उपसभापति के लिए चुनाव हुए। सभापति और उपसभापति पद पर एक -एक नामांकन होने पर दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जीत के बाद समर्थकों ने मिठाई खिलाकर और फूल मालाओं से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान पवन कुमार, जितेंद्र नागर, जसवीर सिंह, बिजेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।