फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पसंद नहीं थी युवती, घर छोड़कर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमर्जी से अलग परिजनों ने तय की थी शादी, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा
विज्ञापन

I
Iबिना मर्जी के युवती से शादी तय करने से नाराज एक युवक घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन दिल्ली की मिली। पुलिस ने युवक को पकड़कर परिजनों को सौंप दिया है।I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी युवक का परिजनों ने भगवानपुर निवासी एक युवती से रिश्ता तय किया था। दोनों के परिजनों ने 27 नवंबर को शादी की तिथि तय कर दी थी। बताया जा रहा है कि युवक इस रिश्ते से नाराज था। उसे लेकर उसका परिजनों से झगड़ा हो गया था लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। इससे नाराज युवक 10 नवंबर को घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने युवक का मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन रोडवेज बस स्टैंड आनंद विहार, दिल्ली की मिली। इस पर रविवार को पुलिस आनंद विहार पहुंची और युवक को तलाश कर लिया। साथ ही उसे कोतवाली ले आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक अलग-अलग नंबर प्रयोग कर रहा था। एक नंबर की लोकेशन के आधार पर उसे तलाश कर परिजनों को सौंप दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें