II
I
I I
Iसाइबर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर कार चालक को लिया था झांसे में
I
I I
Iचालक ने पुलिस को दी तहरीर, कर रही जांच
I
Iसाइबर ठग ने एक कार चालक को डेबिट कार्ड के नवीनीकरण का झांसा देकर हजारों की ठगी कर ली। कार चालक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड निवासी अविनाश कार चालक है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह महाराष्ट्र से बैंक के हेड ऑफिस का कर्मचारी है। उनका डेबिट कार्ड ब्लाॅक हो गया है। नया कार्ड बनवाने के लिए उन्हें बैंक जाना होगा।
I
Iइसके अलावा वह ऑनलाइन बैंक की वेबसाइट पर जाकर कार्ड नवीनीकरण करा सकते हैं। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज दिया। उन्होंने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं मिला। कुछ देर बाद उनके खाते से 23 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने उस नंबर पर काॅल की तो वह बंद आया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अभिनव शाह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।I