फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डायरिया और टीबी का प्रकोप बढ़ा, अस्पताल में 17 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Iखानपान में लापरवाही पड़ रही भारी, गर्मी और उसम भी बढ़ा रही दिक्कत
विज्ञापन

I
Iसिविल अस्पताल की ओपीडी में आए डायरिया के 32 और टीबी के 22 मरीजI
I गर्मी और उमस लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 32 और टीबी के 22 मरीज पहुंचे। इनमें से 11 मरीजों की हालत खराब देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया। अन्य को दवा देकर उचित खानपान की सलाह दी गई।I
Iगर्मी से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका असर सेहत पर पड़ रहा है। सिविल अस्पताल की ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गर्मी में सबसे अधिक शिकायत टीबी के मरीजों को सांस लेने में हो रही है। डायरिया के मरीज भी अधिक आ रहे हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. नितीश कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। टीबी के मरीजों को लगातार परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iशुक्रवार को भी टीबी के 22 मरीज आए हैं जिनमें से चार को भर्ती करना पड़ा है। डायरिया से पीड़ित 32 मरीज आए हैं। इनमें से सात मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि गर्मी में खानपान में लापरवाही, लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इसके अलावा पानी की कमी से भी लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। गर्मी के मौसम में सही खानपान और भरपूर पानी पीने से बीमारियों से बचा जा सकता है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें