फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरी के ई-रिक्शा और दो बैटरी समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
IIफरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
I
I
I
I कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसका दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक ई-रिक्शा और दो बैटरी बरामद की है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर निवासी कुर्बान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि किसी ने उसका ई-रिक्शा 26 जून को चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर पर ई-रिक्शा चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली थी। पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कलियर जाने वाली पूर्व गंगनहर पटरी पर एक व्यक्ति चोरी के ई-रिक्शा के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमजानी निवासी मुकर्रबपुर थाना कलियर बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा और दो बैटरी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि चोरी करने में उसके साथ अकरम निवासी खंजरपुर कोतवाली रुड़की भी था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें