फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर ढाबा स्वामी से लूट

Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर ढाबा स्वामी से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सढोली गांव निवासी रुचिन ने बुधवार को ही झबरेड़ा-लखनौता मार्ग पर कांवडिय़ों के लिए ढाबा खोला था। पहले ही दिन बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में रुचिन ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे वह ढाबे पर था। उस दौरान वहां कांवड़िए नहीं थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आ धमके और तमंचे के बल पर माल निकालने को कहा। डरे सहमे रुचिन और उसके सहयोगी ने गल्ले में रखे 500 रुपये बदमाशों के हवाले कर दिए।

इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। झबरेड़ा थाना प्रभारी राकेश गुसांई का कहना है कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें