सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब परोसना ढाबा मालिक को भारी पड़ गया। पुलिस ने ढाबे पर छापा मारकर अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोस रहे ढाबा संचालक को रंगेहाथ पकड़ लिया।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर एक ढाबे पर औचक छापे मारे गए। छापे के दौरान पुलिस ने एक युवक को अपने ढाबे में सार्वजनिक रूप से ग्राहकों को अवैध तरीके से शराब परोसते और पिलाते हुए पाया। पुलिस ने आरोपी को मौके से रंगेहाथ पकड़ा और देसी शराब के तीन पव्वे व एक बीयर की बोतल बरामद की। पुलिस अधिकारी के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब परोसना या पिलाना पूरी तरह गैर-कानूनी है। ऐसे कृत्य से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होती है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।