फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटूश्याम के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु, खेली फूलों की होली

विज्ञापन
रुड़की रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित भगवान खाटू श्याम की भजन संध्या में झूमते श्रद्धालु। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
श्याम मित्र मंडल की ओर से प्रथम विशाल खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली के और स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और फूलों की होली का लुत्फ उठाया। मेयर गौरव गोयल ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

रुड़की शिव मंदिर में आयोजित भजन संध्या का उद्घाटन समाजसेवी राकेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। भजन संध्या में दिल्ली से आई सोनिया शर्मा और सोनू वाणी ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही मंगलौर के कलाकार लवकुश के भजनों पर भी श्रद्धालु जमकर झूमे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं भक्ति का रसपान कराया। कार्यक्रम में श्री श्याम बाबा खाटू वाले के आलौकिक शृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग तथा भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने फूलों की होली भी खेली। रातभर चली भजन संध्या का समापन सुबह आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुल्तान सिंह यादव एवं अन्य पदाधिकारियों ने कलाकारों और अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राकेश पटेल, आलोक कुमार, प्रीतम सिंह, तेजपाल, पवन सैनी, भूषण गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, अनिल चौधरी, संजय कुमार पटेल, अमित कुमार, प्रेम प्रकाश, अशोक अग्रवाल, योगेश, सचिन, विकास बंसल, उमंग अग्रवाल, विवेक, अशोक महेश्वरी, सुमित, शिवकुमार, सुनील महावर, सतीश, नवनीत, अमित, सुबोध, राजकुमार अग्रवाल, रोशन लाल, अमित, अरुण दुआ, आकाश, प्रतीक आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें