फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल से हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल से हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह सहारनपुर सीजेएम की अदालत से पैरोल पर जेल से बाहर आया था। वह तभी से फरार चल रहा था। सहारनपुर पुलिस की कोशिशों के बाद वह हत्थे नहीं चढ़ पाया था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बीस साल से हत्या के मामले में सीजेएम की अदालत से फरार चल रहे बलजीत (60), पुत्र बनवारी लाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी यूपी के सहारनपुर में बीस साल पहले किसी की हत्या के मामले में जेल में चला गया था। सीजेएम की अदालत से पैरोल पर बाहर आने के बाद से वह फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक रणजीत सिंह को लगाया गया था। उन्होंने अपनी टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ढंडेरा में दबिश दी थी। जिसको उसके घर से शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें