फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से टकराकर एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रघुवीरा (60) पुत्र फूल सिंह निवासी गांव भायला जिला सहारनपुर ट्रेन से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह लंढौरा रेलवे स्टेशन पर उतरा तो कुछ दूर चलने पर पीछे से आ रही ट्रेन से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान रघुवीरा के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें