फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के आरोप पर विभागीय जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के आरोप पर विभाग हरकत में आ गया है। उप वन संरक्षक ने आरोपों का संज्ञान लेते हुए उप प्रभागीय वनाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने मामले में जांच शुरू करने के साथ ही आरोपों के संबंध में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से साक्ष्य मांगे हैं।
विज्ञापन


उप वन संरक्षक की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की ओर से हरिद्वार वन प्रभाग के अंतर्गत वन क्षेत्र में अवैध पातन, खनन एवं शिकार जैसी अवैध गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं। आरोपों को गंभीर प्रकृति का मानते हुए उन्होंने उप प्रभागीय वनाधिकारी रुड़की से 11 जुलाई तक प्रकरण की जांच कर बिंदुवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

वहीं, मामले में उप प्रभागीय वनाधिकारी रुड़की ज्वाला प्रसाद ने मामले में विभागीय जांच आरंभ करने के साथ ही आरोप लगाने वाले जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली से सात जुलाई तक उनके आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी और साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें