फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की में पुलिस मुठभेड़ में देवबंद का बदमाश घायल

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश से पूछताछ करते एसपी देहात शेखरचंद सुयाल
विज्ञापन
शहर में महिला से चेन झपटने के मामले में देवबंद के बदमाशों का हाथ था। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश जारी है। बदमाश को सिविल अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस ने बाइक, 29500 रुपये, तमंचा और खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


27 अगस्त को रुड़की कोतवाली को नेहरू नगर कोतवाली गंगनहर निवासी कविता सैनी ने बताया था कि वह सुबह के वक्त कांवड़ पटरी से होते हुए पीर बाबा कॉलोनी के पास सुबह की सैर के लिए पहुंची थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से चेन छीन ली थी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए थे।



रुड़की कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में बादल निवासी गांव चौंधाहेड़ी थाना देवबंद जिला सहारनपुर हाल निवासी प्रीत विहार कॉलोनी कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार कर लिया। ऋतिक निवासी गांव डंगरोली थाना नागल जिला सहारनपुर हाल निवासी शक्ति विहार कॉलोनी कोतवाली गंगनहर फरार हो गया। घायल बदमाश को सिविल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाश बादल ने बताया कि देहरादून में 80 हजार रुपये में चेन बेच दी थी। 40-40 हजार दोनों ने रख लिए थे। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश बादल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 29500 रुपये, तमंचा, खोखा और बाइक भी बरामद की गई है। फरार बदमाश ऋतिक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें