फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं. सदस्य के पूरे परिवार को डेंगू

विज्ञापन
भगवानपुर के छापुर गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पनियाला गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि के पूरे परिवार डेंगू हो गया है। परिवार के चारों सदस्यों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका आरोप है कि गांव में डेंगू के कई मामले सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग संज्ञान नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

सपना वाल्मीकि पत्नी सुखमेंद्र वाल्मीकि वार्ड नंबर-26 से जिला पंचायत सदस्य है। उनके पति सुखमेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि उन्हें पिछले छह दिनों से बुखार आ रहा है। रुड़की के एक निजी डॉक्टर के पास जाकर जांच कराई गई तो डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अब तो परिवार के हर सदस्य को बुखार आने लगा। उनकी पत्नी सपना वाल्मीकि, बेटी दिव्यांशी और बेटे मुकुल की जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं सुखमेंद्र के भाई के परिवार में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार शाम भाई की पत्नी रेणू को डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका कहना है कि गांव में बहुत से लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव आकर जायजा नहीं लिया।
गांव में टीम को भेजकर छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा जिन लोगों में डेंगू के संदिग्ध लक्षण मिल रहे है, उनका ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-गुरुनाम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
पूर्व सीएम रावत ने बुखार पीड़ितों का हाल जाना
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक ममता राकेश ने रविवार शाम छापुर और सिकंदरपुर गांव पहुंचकर बुखार पीड़ितों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने मृतकों के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमार व्यक्तियों के ब्लड सैंपल लेकर सात दिन पहले जांच के लिए भेजे थे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नही आई हैं। गांवों में सफाई और दवा का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में दस अक्तूबर को डीएम कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं साथ धरना देंगे। इस मौके पर नासीर परवेज, सुशील राठी, आबाद अहमद, अजीज अहमद, राव आफाक समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें