फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और बुखार ने ली दो की जान

Wed, 14 Sep 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से देहात तक डेंगू और बुखार का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। लक्सर क्षेत्र में बुखार के चलते एक वर्ष की बच्ची की मौत हो गई है। जबकि मंगलौर में डेंगू ने एक महिला की जान ली है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। 50 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सिविल अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के दरगाहपुर निवासी सतपाल की एक वर्षीय बेटी प्रिया कई दिनों से बुखार की चपेट में थी। सतपाल ने बताया कि डाक्टर को दिखाने के बाद वह बेटी को घर लेकर आ गए थे। बुधवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
उधर मंगलौर के मोहल्ला बाहर किला निवासी सलीम की पत्नी शबाना (42) को तीन दिन पहले बुखार आ रहा था। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे देहरादून लेकर पहुंचे थे। वहां जांच पड़ताल के बाद डाक्टरों ने उसे डेंगू बताया था। उपचार के दौरान उसने मंगलवार रात वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि इससे पहले नगर के पठानपुरा व मलकपुरा में दो युवकों की डेंगू से मौत हो चुकी है। नगर में कई लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इसके अलावा देहात में भी डेंगू कहर ढा रहा है। मन्नाखेड़ी में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। यहां एक महिला की बुखार से मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा रुड़की सिविल अस्पताल के सौ से अधिक मरीजों में अधिकतर बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से 50 के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए हैं। डाक्टर नितिश कुमार ने बताया कि डेंगू की जांच के लिए सैंपल भेज दिए गए हैं। सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि बुधवार को एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।

रक्त स्राव से बचने को लेते रहें तरल पदार्थ
मंगलौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. पीके सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से लोगों को बुखार के बारे में सजग किया जा रहा है। वायरल से शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है। यह कमी ज्यादा होने से शरीर में कहीं से भी रक्त स्राव हो सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें