फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में मुआवजा और 15 दिन में अधूरे काम पूरे करने का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली को लेकर मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान विधायक ममता राकेश और उनके समर्थकों के अलावा भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सुविधाएं विकसित किए बिना टोल वसूली और स्थानीय लोगों से शुल्क वसूली करने का विरोध किया गया। इस पर टोल मैनेजर ने एक सप्ताह में मुआवजा प्रकरणों का निपटारा करने और 15 दिन में सभी अधूरे कार्यों को पूरा कराने भरोसा दिया। इस पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

गौरतलब कि टोल प्लाजा पर आए दिन शुल्क वसूली को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मंगलवार को भी सुबह करीब दस बजे विधायक ममता राकेश अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंची। इनके कुछ ही देर बाद भारतीय किसान यूनियन (किसान) के प्रदेश अध्यक्ष आबाद अली के नेतृत्व में भी काफी लोग पहुंच गए। विधायक समेत सभी लोगों का कहना था कि अभी तक सर्विस रोड का काम पूरा नहीं हुआ है। साथ ही न लाइटें लगी है और न ही नालों का निर्माण पूरा हुआ है। इसके अलावा लोगों को मुआवजा भी नहीं मिला है। बावजूद इसके टोल वसूली का काम शुरू कर दिया गया है। करीब एक बजे टोल मैनेजर अरविंद कुमार ने वार्ता कर बताया कि एक सप्ताह में मुआवजा प्रकरणों का निपटारा कर दिया जाएगा। साथ ही 15 दिनों में सभी अधूरे निर्माण कार्य पूरे कर दिए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों को शुल्क माफ का बोर्ड लगाने की भी मांग की गई। इस पर टोल मैनेजर ने कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका। इस मौके पर अभिषेक राकेश, लियाकत अली, देशराज आर्य, शमशाद, सतेंद्र, युनूस, मुस्तफा, राशिद, ओमवीर सिंह, टीटू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें