हिंदू सेना संगठन ने रुड़की में गो माता चौक बनाने और सालियर स्थित नगर निगम की सरकारी गोशाला को जल्द शुरू कराने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार बजरंगी के नेतृत्व में भाजपा मेयर ललित मोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि शहर में कई चौक खाली हैं। जहां गोमाता चौक बनाया जा सकता है। वहीं, गोशाला बंद होने के कारण सड़कों पर घूमने वाली निराश्रित गोवंश को आश्रय नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने जल्द गोशाला शुरू कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर विभिन्न संगठन सालियर में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज पाल, जिला प्रभारी पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी प्रवीण, नगर अध्यक्ष प्रदीप गिरी, भगवानपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बजरंगी, सोनू, रजत, हर्षित समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान
रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कैंप कार्यालय पर एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पटका और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और लगन से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यार्थियों की जीत से एनएसयूआई के प्रति अन्य छात्रों का विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष परमार, डीएवी कॉलेज रुड़की के अध्यक्ष आर्यन चौधरी, उपाध्यक्ष मयंक कर्नवाल, सहसचिव खुशी धीमान, कोषाध्यक्ष अंजली शर्मा, शानवीर, उदय, अनिल परमार, शिवकुमार, दीपक सैनी, शिवम कुमार, मोहित वशिष्ठ और ताल्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।