फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फसलों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण नदियों के किनारे हुए भू-कटाव से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने के लिए उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन सिंह रोड़ के नेतृत्व में किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में किसानों ने बताया कि जिले में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर नदियों के किनारे भू-कटाव हुआ है। इससे खेतों की जमीन प्रभावित होने के साथ ही किसानों की खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर फसलों और कृषि भूमि के नुकसान का आकलन कराना चाहिए।

किसानों ने कहा कि नुकसान का आकलन निष्पक्ष तरीके से कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

दो सप्ताह से धरने पर बैठे हैं किसान
किसान संगठनों की ओर से तहसील परिसर में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी प्रमुख मांगों में इकबालपुर चीनी मिल का बकाया भुगतान जारी करना, किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना और बिजली कनेक्शन पर लगाए गए अतिरिक्त कर को समाप्त करना शामिल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन को तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पवन त्यागी, विनोद प्रधान, संदीप रोड़, रमेश रोड़, राजपाल, भारत, सुरेंद्र लम्बरदार, रफी, दीपक पुंडीर, मकर सिंह, तेजवीर सिंह और मौ. आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें