फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनावी नतीजों पर टीवी पर टिकी नजर

विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में कलियर में मिठाई बांटते आप कार्यकर - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ह्यदिल्ली के चुनावी नतीजों का इंतजार शहर के लोगों को भी बेसब्री से था। सुबह से ही लोग नतीजों को देखने के लिए टीवी पर नजर गड़ाकर बैठ गए। बाजार से लेकर घरों तक लोग आने वाले नतीजों पर नजर गड़ाए रहे। चुनावी नतीजों के बीच लोग पार्टियों की रणनीति और विकास के मुद्दों पर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन

दिल्ली के चुनावी नतीजों को लेकर दिल्ली की ही जनता ही नहीं, बल्कि रुड़की की जनता को बेसब्री से इंतजार था। दिल्ली के चुनावी परिणामों को देखने के लिए मंगलवार की सुबह से ही लोग अपने-अपने टीवी खोलकर बैठ गए थे। सुबह से ही नतीजों पर लोगों की नजर बनी रही। घरों से लेकर बाजार तक चुनावी नतीजों पर हर किसी की नजर रही। बाजार में दुकानदारों में भी चुनावी परिणामों को लेकर खासा उत्साह देखा गया। चुनावी नतीजों के बीच शहर के लोग कई मुद्दों पर पार्टी की रणनीतियों की चर्चा करते रहे। कोई विकास पर चर्चा करता दिखा तो कोई कैडर वोट पर चर्चा करता नजर आया। लोगों में सबसे अधिक आप और भाजपा की चर्चा रही। वहीं, बाजार में कई लोग मोबाइल पर दिल्ली के नतीजों को देखते रहे। देर शाम तक स्थिति साफ होने और आप को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद लोगों में कई मुद्दों पर चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें