फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: देहरादून के युवक की मंगलौर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।
विज्ञापन




देहरादून के छिंदवाड़ा निवासी सचिन कुमार बाइक से मुजफ्फरनगर गया था। सोमवार सुबह वह बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह मंगलौर स्थित हाईवे पर एक बैंक के सामने पहुंचा तो बाइक का संतुलन गड़बड़ा गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। सचिन का हेलमेट भी पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मौके पर मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि सचिन कुमार निवासी देहरादून के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें