फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अस्मिता स्टेट रग्बी टूर्नामेंट में देहरादून की बेटियों ने मारी बाजी

Thu, 29 Oct 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-15 और अंडर-18 दोनों वर्गों में देहरादून की टीम रही प्रथम
विज्ञापन


नैनीताल और रुद्रप्रयाग ने हासिल किया दूसरा स्थान

रोशनाबाद स्टेडियम में प्रदेशभर की बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रुड़की। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन की ओर से 27 और 28 अक्तूबर को रोशनाबाद स्टेडियम, हरिद्वार में आयोजित अस्मिता स्टेट रग्बी टूर्नामेंट में बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-15 और अंडर-18 दोनों आयु वर्गों में देहरादून की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अंडर-15 बालिका वर्ग में देहरादून की टीम प्रथम, नैनीताल की टीम द्वितीय और टिहरी गढ़वाल की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं, अंडर-18 बालिका वर्ग में भी देहरादून ने पहला स्थान हासिल किया। रुद्रप्रयाग की टीम दूसरे और टिहरी गढ़वाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, टीम भावना और बेहतर प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के भतीजे मनोज भड़ाना, रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल, राज्य मंत्री आदेश सैनी, पूर्व राज्य मंत्री मनोज धनकर, अक्षय प्रताप, कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप, राजपाल सैनी, डॉ. सोमदत्त सैनी, डॉ. ऋषिपाल सैनी और रुड़की के ब्रांड एंबेसडर सूरज रोड़ ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के सचिव आयुष सैनी, अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत सैनी और सहसचिव आकाश सिंह ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन बालिका खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें