फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। घर से लापता व्यक्ति का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हबीबपुर नवादा गांव के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दयाराम (55) पुत्र फूल सिंह सोमवार सुबह घर से खाना खाकर निकले थे। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने सभी जगह तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। मंगलवार को खेत जा रहे कुछ लोगों को दयाराम का शव खेत में पड़ा मिला। उन्होंने परिजनों को मौके पर बुलाया और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल और इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी अजय शाह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस अभी मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की भगवानपुर में सीमेंट की दुकान थी, जो करीब छह महीने पहले बंद हो गई थी। वह गांव में मनरेगा के तहत मजदूरी कर रहा था। थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल का कहना है कि शव के पास शराब की एक बोतल भी मिली है। ऐसा लग रहा है कि शव को किसी जानवर ने खाया है, जिससे उसका एक कान भी भंग हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। घटना की जांच की जा रही है।
--
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला व्यक्ति का शव
भगवानपुर। अमरपुर काजी के पास रेलवे ट्रैक पर एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम अमरपुर काजी के पास मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर गई। उन्होेंने भगवानपुर पुलिस को सूचना दी। एसआई अशोक कश्यप का कहना है कि मृतक ही पहचान जसवीर (50) पुत्र पवन कुमार निवासी इकबालपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें