फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में मेडिकल कराने पहुंचे दोनों पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। अलग-अलग गांवों में रहने वाले दो रिश्तेदारों के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया था। आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे और फिर मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई और डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में दो घायलों को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी अजब सिंह और मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी अनूप सिंह सगे साढ़ू हैं। बताया जाता है कि दोनों को ससुराल की लगभग 40 बीघा जमीन आधी-आधी मिली है। कुछ दिनों पहले जमीन की चकबंदी हुई थी। इसके बाद से उन दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। मंगलवार को अनूप सिंह अपने बेटे सहदेव के साथ खेत में सिंचाई करने गए थे। यहां पहले से ही मौजूद दूसरे पक्ष के साथ उनका विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। इसके बाद एख पक्ष के लोग पुलिस से चिट्ठी लेकर मेडिकल कराने लक्सर सीएचसी गए थे। यहां अस्पताल के डॉक्टर उनका मेडिकल कर रहे थे कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंच गए।
अस्पताल स्टाफ के अनुसार, दोनों के बीच पहले कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान डॉ. जार्ज सैमुअल, चीफ फार्मेसिस्ट डीपी बलूनी सहित अन्य स्टाफ ने भागकर जान बचाई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले फरार हो गए। इसके बाद डॉक्टरों ने सहदेव और उसके पिता अनूप को हरिद्वार अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान अस्पताल के कुछ दस्तावेजों और दवा को भी नुकसान पहुंचा है। लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल का कहना है कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें