फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। देर रात को युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने परिजन को सूचना देने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। प्रथम दृष्टया जांच में युवक के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि रविवार देर रात को रेलवे के मुरादाबाद कंट्रोल रूम से रायसी और बालावाली रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक शव होने की सूचना मिली थी। सूचना पर रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत मौके पर पहुंचे। यहां रेलवे ट्रैक से एक शव बरामद हुआ।



प्रयास करने पर शव की शिनाख्त सोनू कुमार (26) निवासी ग्राम नंदपुर कोतवाली लक्सर के तौर पर हुई। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन ने किसी बात पर मृतक की अपनी पत्नी के साथ कहासुनी होने और इसके बाद घर से निकलने की जानकारी दी गई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से कहासुनी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि मृतक सोनू के दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें