फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेगी डीसीबी की सात नई शाखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही हरिद्वार जनपद में जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की सात नई शाखाओं की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए जिला सहकारी बैंक ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। यहां से फाइल शासन में रजिस्टार के पास पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि करीब एक से डेढ़ माह के बाद शाखाएं अस्तित्व में आ जाएगी और किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक किसानों को सस्ता ऋण उपलब्ध कराता है। वहीं किसान हित में भी बहुत सी योजनाएं भी जिला सहकारी बैंक में आती रहती हैं। जिला सहकारी बैंक की ग्रामीण क्षेत्रों में भी शाखाएं खुली हुई है। कुछ दिनों से जनपद के अलग-अलग हिस्सों से जिला सहकारी बैंक की शाखाएं खोले जाने की मांग उठ रही थी। इसके चलते रुड़की बीटी गंज स्थित जिला सहकारी बैंक ने जनपद में सात स्थानों पर शाखाएं खोलने की योजना बनाई है। इसमें लखनौता चौराहा, मुंडलाना, हद्दीवाला, आजादनगर, रामपुर चुंगी, शेरपुर रुड़की, भीम गोड़ा हरिद्वार के नाम शामिल हैं। इन शाखाओं को खोलने के लिए जिला सहकारी बैंक हरिद्वार ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बताया जा रहा है यह प्रस्ताव शासन में रजिस्टार के पास पहुंच चुका है। अनुमति आदि मिलने के बाद जगह को लेकर टेंडर जारी किए जाएंगे। ऐसे में बहुत जल्द इन क्षेत्रों के किसानों को अपने नजदीक ही जिला सहकारी बैंक की सुविधा मिल जाएगी।
किसानों को घरों के नजदीकी ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में सात शाखाएं खोलने का फैसला लिया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, जिसके बाद निरीक्षण भी हो चुका है। शासन से आदेश जारी होते ही जगह के लिए टेंडर जारी होंगे। उम्मीद है करीब डेढ़ माह में सभी शाखाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

-- प्रदीप चौधरी, चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक, हरिद्वार
बैंक का भी बढ़ेगा कारोबार
जिला सहकारी बैंक की शाखाएं खुलने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ-साथ बैंक का भी कारोबार बढ़ेगा। जिससे बैंक की आमदनी भी बढ़ेगी। जिला सहकारी बैंक नाबार्ड आदि से कर्ज लेकर किसानों को देता है। इससे कुछ आमदनी बैंक की भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें