रुड़की। शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन निकासी की व्यवस्था नहीं कर रहा है। ऐसे में जमा पानी डेंगू का सबब बन सकता है।
शहर में ढंढेरा, कृष्णानगर, आजादनगर, साउथ सिविल लाइंस, सलेमपुर, पनियाला रोड, मोहनपुरा आदि ऐसे स्थान हैं जहां बारिश का पानी जमा रहता है। लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण न सिर्फ दुर्गंध से लोग परेशान हैं। बल्कि विभिन्न बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। खासतौर से जमा पानी से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की ज्यादा संभावना है। सिविल अस्पताल के चिकित्सक डा. एके मिश्रा ने बताया कि जलभराव से डेंगू का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने घर के आसपास बर्तनों, कूलरों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी। बताया डेंगू के दौरान व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, उल्टी आदि की शिकायत हो सकती है। ऐसे लक्षण सामने आने पर मरीज को तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
यहां है जलभराव
ढंढेरा, कृष्णानगर, आजादनगर, साउथ सिविल लाइंस, सलेमपुर, पनियाला रोड, मोहनपुरा आदि।