फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पेयजल लाइनों में लीकेज से गड्ढे बन रहे खतरा, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर में जगह-जगह पेयजल लाइनों के लीकेज होने के बाद उसकी मरम्मत की जाती है, लेकिन जहां से सड़क को खोदा जाता है, उसकी मरम्मत नहीं की जाती। लिहाजा जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बने हैं। जिन्हें महज मिट्टी और बजरी आदि से भर दिया गया है। अब बारिश हो रही है तो इनमें पानी भी भरने लगा और गड्ढे बन गए हैं। ऐसे गड्ढे अपने आसपास की सड़क को भी धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। शहर की बात करें तो 40 वार्डों में 100 से अधिक ऐसी जगह हैं। जहां लीकेज के सड़क को बिना मरम्मत करके छोड़ा गया है। लेकिन जल संस्थान इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं अपर सहायक अभियंता विवेक रवि का कहना है कि जल्द ही इसके लिए इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन






लाइन की मरम्मत के चलते डेढ़ घंटा देरी से आया पानी, परेशानी



गणेशपुर में पुराने ट्यूबवेल की लाइन की मरम्मत के चलते रामनगर से लेकर गणेशपुर तक पानी आपूर्ति प्रभावित हुई। दिनभर चला काम शाम तक पूरा नहीं हो पाया। इस कारण रामगर में शाम छह बजे से शुरू होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। अधिकारी आश्वासन देते रहे। पानी नहीं आने से लोग परेशान हो गए। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु हुई तब जाकर लोगाें ने राहत की सांस ली। अपर सहायक अभियंता विवेक रवि ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा होते ही आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें