फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की तलाश में दबिश, हाथ खाली

Wed, 15 Mar 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की तलाश में बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई इलाकों में दबिश दी, लेकिन हत्यारोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया। देर रात तक आरोपी की तलाश में यूपी पुलिस की दबिश जारी थी।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि देवबंद के खेड़ा मुगल चौकी क्षेत्र में निवासी राजेंद्र कुमार (18 वर्ष) पुत्र आनंद प्रकाश की होली वाले दिन गोली मारकर हत्या कर दी थी। रंग लगाने को लेकर हुए बच्चों के विवाद में बड़ों में भी मारपीट हो गई थी। इसी दौरान एक युवक ने राजेंद्र कुमार को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता आनंद प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें अंबर तालाब रुड़की निवासी महेंद्र को नामजद किया है। बुधवार को खेड़ा मुगल चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह यादव हत्यारोपी की तलाश में रुड़की पहुंचे। उन्होंने गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर पहले हत्यारोपी राजेंद्र के अंबर तालाब स्थित घर में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद पुलिस टीम आवास विकास गई, लेकिन वह यहां पर भी नहीं मिला। आदर्शनगर में दबिश दी गई, लेकिन वहां भी हत्यारोपी हत्थे नहीं चढ़ा। यूपी पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हत्यारोपी महेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए देवबंद से आई यूपी पुलिस की टीम ने उसकी तलाश में जहां-जहां दबिश दी। उससे पहले ही हत्यारोपी वहां फरार हो चुका था। हत्यारोपी के मोबाइल की लोकेशन पुलिस टीम को पहले अंबर तालाब मिली, लेकिन जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो लोकेशन आवास विकास आने लगी। आवास विकास पहुंचने पर पता चला कि हत्यारोपी आदर्शनगर पहुंच गया। यहां आदर्शनगर में दबिश दी गई। हत्यारोपी पुलिस के आगे-आगे दौड़ता रहा, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें