फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

864 हाजियों का पाक सफर आज से

Thu, 11 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
हज हाउस - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पिरान कलियर। हज के पाक सफर की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई है। उत्तराखंड के सभी हज यात्री दिल्ली पहुंचने लगे हैं। वहां से हज यात्रा की औपचारिकता पूरी करने के बाद पहला जत्था रवाना होगा।उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद ने बताया कि राज्य से 864 हाजी हज को जा रहे हैं। इसमें हरिद्वार जिले 396 हाजी है। पिछले वर्ष 768 हाजी हज को गए थे। तब हरिद्वार जिले से 360 हाजी थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट बृहस्पतिवार को 11्.45 बजे उड़ान भरेगी। 12 अगस्त की रात पौने तीन बजे दूसरी फ्लाइट और शाम पौने आठ बजे तीसरी फ्लाइट उड़ान भरेगी। उसके बाद 13 चौथी फ्लाइट और 14 अगस्त को पांचवी फ्लाइट से हज यात्री रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि कुछ हाजियों की फ्लाइट क्लियर नहीं हुई है। उत्तराखंड के सभी हाजी 20 तारीख तक रवाना हो जाएंगे। राव शेर मोहम्मद ने बताया कि हाजियों की सुविधा के लिए दिल्ली हज मंजिल पर कैंप कार्यालय खोला गया है। हज कमेटी कलियर का का पूरा स्टाफ दिल्ली हज मंजिल कैंप कार्यालय पहुंच चुका है। सभी हाजियों का हज मंजिल पर पहुंचना शुरू हो गया है। यहां से सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद हाजियों को हवाई अड्डे पर पहुंचाया जाएगा।

सभी हाजियों का बीमा
हज कमेटी अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद ने बताया कि सभी हाजियों का बीमा कराया गया है और उनकी देखरेख के लिए इस बार पांच खादिम उल हज्जाज जा रहे हैं। ये पांचों खादिम उल हज्जाज में हाजियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन


मंत्री के आश्वासन से सहमत नहीं हुए कर्मी
लक्सर। नेशनल हेल्थ मिशन के संविदाकर्मी पांच अगस्त से नियमितीकरण की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर है। संविदाकर्मी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने नियमितीकरण का आश्वासन दिया है, लेकिन संविदाकर्मी स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन से सहमत नहीं हुए। संविदाकर्मी मामले में बिना किसी ठोस कदम के सामूहिक अवकाश को समाप्त नहीं करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें