फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिरान कलियर में नौचंदी जुमेरात पर उमड़ी भीड़, दरगाह क्षेत्र में दिनभर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के बाद पड़ने वाली नौचंदी जुमेरात पर कलियर में जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के राज्यों और शहरों से बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीनों के कारण दरगाह क्षेत्र पूरी तरह खचाखच भरा रहा। इससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नौचंदी जुमेरात के मौके पर साबिर पाक की दरगाह पर जियारत करने के लिए बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात समेत विभिन्न क्षेत्रों से जायरीन पहुंचे। ईद-उल-फितर के बाद से ही कलियर में जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो इस अवसर पर चरम पर पहुंच गया। दरगाह साबिर पाक के साथ-साथ दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब सहित अन्य दरगाहों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली।



दरगाह में हाजिरी लगाने के लिए जायरीनों को लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भीड़ के कारण पीपल चौक, पुल और दरगाह इमाम साहब रोड, बाजारों सहित कई प्रमुख स्थानों पर बार-बार जाम लगता रहा। इससे जायरीनों के साथ स्थानीय लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जायरीनों की भारी भीड़ के चलते पार्किंग स्थल और खाली पड़े प्लॉट भी पूरी तरह भर गए।
विज्ञापन


मजबूरी में लोगों को अपने वाहन धनौरी, मेहवड़ और रहमतपुर रोड के किनारे खड़े करने पड़े। क्षेत्र के सभी गेस्ट हाउस भी फुल हो गए जिससे कई जायरीनों को दरगाह क्षेत्र में ही खाली स्थानों पर ठहरना पड़ा। कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए दरगाह परिसर, पीपल चौक सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद अत्यधिक भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनती रही जिसे पुलिस ने लगातार प्रयास कर सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें