फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आंगनबाड़ी सहायिका से 50 हजार रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून सतर्कता सेक्टर की ट्रैप टीम ने बुधवार को रुड़की में बाल विकास विभाग की एक सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सुपरवाजर पर सहायिका से प्रमोशन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन


थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून के अनुसार बुधवार को कार्यालय बाल विकास अधिकारी, रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने आंगनबाड़ी सहायिका सपना कश्यप से उसके प्रमोशन कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई के बाद विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय में भी हड़कंप मच गया है। मामले में डीपीओ कार्यालय के अधिकारी का नाम भी प्रकाश में आया है। इसके बाद सतर्कता टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें