फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दीपावली पर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़

विज्ञापन
बाजारों में रंग-बिरंगी लाइट खरीदते लोग । संवाद
विज्ञापन
दीपावली पर शनिवार को दरगाह हजरत साबिर पाक में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न स्थानों से आए जायरीनों ने दरगाह पर चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं मांगी। दीपावली के मौके पर दरगाह परिसर को दीयों और मोमबत्तियों की रोशन किया गया।
विज्ञापन




दरगाह साबिर पाक में हिंदू-मुस्लिम सहित सभी दोनों धर्म के लोग जियारत करने के लिए आते हैं और अपनी मुरादें मांगते हैं। दीपावली के त्योहार के मौके पर दिल्ली, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, पंजाब, हरियाणा और सहारनपुर सहित विभिन्न स्थानों से जायरीन बसों के माध्यम से कलियर पहुंचे। दरगाह में सभी धर्मों के लोगों ने दीये जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को बधाई दी।

वहीं बताया जाता है कि दीपावली और होली के त्योहार पर जादू टोना करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लोग वलियों के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। दो दिन तक दरगाह साबिर पाक में भीड़भाड़ रहेगी। दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी ने बताया कि दरगाह से हमेशा भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया जाता है। यहां सभी धर्मों के लोग अपनी मुरादें और मन्नतें मांगने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें