फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो पक्षों के विवाद में क्राॅस रिपोर्ट दर्ज, 25 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर 25 लोगों को नामजद किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत इमलीखेड़ा निवासी मोहित सैनी ने तहरीर देकर बताया कि आठ मार्च को आजाद पाल के कुछ रिश्तेदार उसकी दुकान पर आए और गूगल पे से भुगतान करने के बाद नकद मांग करने लगे थे। जब उन्होंने नकद पैसे देने से मना किया तो आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य रिश्तेदारों को भी मौके पर बुला लिया था।
आरोप है कि इसके बाद आजाद पाल समेत 10 से अधिक लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर जब उनके पिता और भाई मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने लोहे की रॉड से उनपर भी हमला कर दिया था। वहीं दूसरे पक्ष के बाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी और घर पर मेहमान आए हुए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि मोहित सैनी और सोनी ने उनके मेहमानों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की थी। जब उनके पुत्र आजाद पाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोप है कि मोहित पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। आजाद पाल पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल आजाद पाल को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मोहित सैनी की तहरीर पर आजाद पाल, अनिल, अस्मित, अनुराग, निशु, सौरभ, आदित्य, लक्की, गोविंद, मोनू और विपिन पाल समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं बाल सिंह की तहरीर पर मोहित सैनी, अर्जुन, रजत, अभिषेक, शुभम, जॉनी, योगेश, अनिकेत, लवीश, अरुण, अजीत, अनंत और अर्जुन सैनी निवासी इमलीखेड़ा के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें