स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने निरीक्षण के दौरान की घोषणा, तहसीलदार और एसडीएम को जमीन चिह्निकरण के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिविल अस्पताल में बनेगी सीसीयू, 10 नर्सिंग स्टाफ की तैनाती जल्द स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश
रुड़की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधव8ार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. रावत पे अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) स्थापित किए जाने की घोषणा की। इसके लिए मंत्री ने तहसीलदार और एसडीएम को जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए और अस्पताल को जल्द 10 नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध कराने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं, बढ़ती मरीज संख्या और आपातकालीन सेवाओं का बारीकी से आकलन किया। मंत्री ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर की गई है और अब तक 32 चिकित्सक तैनात किए जा चुके हैं। इनमें एनेस्थीसिया, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन और फिजिशियन शामिल हैं। कहा, ब्लड बैंक को भी जल्द शिफ्ट किए जाने की तैयारी है।
निरीक्षण के दौरान एक महिला मरीज ने दलिया और चाय की गुणवत्ता पर शिकायत की। इस पर मंत्री ने तत्काल सीएमएस को जांच के निर्देश दिए और अधिकारियों को अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए निर्देशित किया।