फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग पकड़ी गई नाबालिग

Tue, 08 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर/सुल्तानपुर। क्षेत्र के एक गांव से करीब एक माह पहले घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई नाबालिग को पुलिस ने प्रेमी संग यूपी से बरामद किया है। परिजनों ने प्रेमी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस नाबालिग को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को एक से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों की ओर से तलाश करने पर कोई पता नहीं चल पाया था। लड़की की मां ने भिक्कमपुर पुलिस की शरण लेते हुए गांव भाटू थाना गढ़ीचुखता जिला शामली निवासी प्रदीप के खिलाफ  अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात प्रदीप के गांव भाटू थाना गढ़ीचुखता से नाबालिग लड़की के साथ प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। लक्सर कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि नाबालिग को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें